
सपनों की दुनिया बेहद मायावी मानी जाती है. हम अक्सर अपने सपनों में ऐसी चीजें देखते हैं जिनके बारे में हमने सोचा भी नहीं था। अक्सर हम अपने सपने में जो कुछ देखते हैं वह हमें किसी न किसी बात का संकेत देते हैं। कभी-कभी ये संकेत अच्छे होते हैं जबकि कई बार ये संकेत हानि की स्थिति का संकेत देते हैं। तो आइए आज जानते हैं सपने में सोना-चांदी देखने का क्या मतलब होता है।
स्वप्न विज्ञान के अनुसार अगर कोई सपने में सोने-चांदी के गहने देखता है तो इसका मतलब है कि निकट भविष्य में आपके खर्चे बढ़ेंगे। इसलिए ऐसे सपने देखने के बाद खर्च करते हुए थोड़ा सोचें।
अगर आप सपने में चांदी को सोना बनते देखते हैं तो ऐसा सपना बहुत ही फलदायी होता है। ऐसा सपना व्यापार में वृद्धि का संकेत माना जाता है।
सपने में सोने-चांदी के आभूषण चोरी होते देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। ऐसा सपना आने पर आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे सपने देखने का मतलब है कि व्यापार या नौकरी में आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर रहे हैं या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
आपने कई बार सपने में सोने के गहने पहने देखा होगा। स्वप्न विज्ञान के अनुसार ऐसा सपना शुभ संकेत नहीं है। ऐसे सपने देखने का मतलब है कि निकट भविष्य में किसी करीबी के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं।
कई बार अगर सपने में चांदी दिखाई दे तो स्वप्न विज्ञान के अनुसार ऐसे सपने आर्थिक संकट का संकेत देते हैं। यानी आने वाले समय में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
Post a Comment